नानी को परिचित के घर लेकर जा रहा था युवक, हादसे में नानी भी गंभीर घायल
रतलाम, 7 अक्टूबर। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र के बजरंग नगर में संकरी गली में रिवर्स हो रही रेती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक सवार युवक और उसकी नानी आ गए। हादसे में युवक की मौके पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी नानी भी घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, शेरनीपुर निवासी नुरेन खान (21) अपनी नानी खुर्शीद बी को बाइक पर बैठाकर बजरंग नगर में एक परिचित के घर जा रहा था। इसी दौरान संकरी गली में रेती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में थी। ट्रैक्टर चालक ने वाहन को पीछे की ओर लेना शुरू किया। इसी दौरान बाइक पर सवार नुरेन और उसकी नानी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली का हिस्सा नुरेन के सीने में जा लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नुरेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी नानी खुर्शीद बी का अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने रेती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की आगे जांच कर रही है।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137
