रतलाम, 8 अक्टूबर 2026। ऑपरेशन मुस्कान के तहत आलोट पुलिस ने करीब एक साल से लापता 20 वर्षीय युवती को तलाश कर सुरक्षित बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2025 को युवती की मां ने थाना आलोट में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 20 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई है और वापस नहीं लौटी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार जानकारी जुटाई और उपलब्ध संसाधनों के जरिए सुराग तलाशे। लंबे समय तक किए गए प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और युवती को दस्तयाब कर लिया गया।
इसके बाद जरूरी वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए युवती को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार तलाश
रतलाम पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों, युवतियों और अन्य लोगों को तलाश कर उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई की जा रही है। अभियान में पुलिस तकनीकी साधनों, सूचना तंत्र और मैदानी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की मदद से गुमशुदा लोगों की तलाश कर रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
युवती की तलाश और दस्तयाबी में थाना प्रभारी आलोट निरीक्षक योगेश पाटीदार, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, महिला आरक्षक 1133 सुनीता, आरक्षक 260 सुरेन्द्र सिंह सहित थाना आलोट पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137
