
रतलाम/जावरा, 8 अक्टूबर 2026। जावरा शहर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 पेटी अवैध शराब और बीयर बरामद की है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति ऑल्टो कार भी जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि खाचरोद नाका, जावरा-खाचरोद रोड के रास्ते एक कार में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर जावरा शहर पुलिस की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सफेद रंग की मारुति ऑल्टो कार क्रमांक MP-07/CJ-2904 को रोका। तलाशी के दौरान कार से देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद की गई।
48 हजार रुपये की शराब जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 48,000 रुपये कीमत की शराब और बीयर जब्त की है। इसके अलावा शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की मारुति ऑल्टो कार भी पुलिस ने जब्त की।
जब्त शराब में 04 पेटी देशी प्लेन/मसाला शराब, 01 पेटी 8 PM अंग्रेजी शराब और 06 पेटी MOUNTS 6000 बीयर केन शामिल हैं।
दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
- महेश सिंह, पिता प्रताप सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम राजाखेड़ी, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा।
- धर्मेंद्र सिंह, पिता विक्रम सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम उकेड़िया, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब से संबंधित प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
शराब कहां से लाई गई, पूछताछ जारी
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अवैध शराब कहां से लेकर आए थे और उसे कहां पहुंचाने जा रहे थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान के निर्देशन में की गई।
जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई, उनि राकेश मैहरा, उत्ति ओपी राठौड़, सउनि सगीर खान, प्र.आर. जाकिर खान, आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक राजेश पंवार, आरक्षक सुगड़ सिंह, आरक्षक दीपक यादव और आरक्षक अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137
