
नीमच जिले के जावद नगर में गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का सिलसिला जारी है। श्री शीतला माता गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित उत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिनमें श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।
डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई गई फिल्म
गुरुवार रात गणेश पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान ‘हनुमान अंश’ फिल्म का निःशुल्क सामूहिक प्रदर्शन डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से किया गया। फिल्म शुरू होते ही पंडाल में मौजूद लोगों ने ‘जय श्रीराम’ और ‘जय गणेश’ के जयकारे लगाए।
फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पंडाल पहुंचे। बच्चों और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। देर रात तक श्रद्धालु पंडाल में बैठकर फिल्म देखते रहे।
धार्मिक कथाओं से जोड़ने का प्रयास

समिति के सदस्यों के मुताबिक इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को धार्मिक कथाओं तथा भारतीय संस्कारों से जोड़ना है। इसी सोच के साथ अनंत चतुर्दशी से एक दिन पहले फिल्म की सामूहिक स्क्रीनिंग आयोजित की गई।
गणेशोत्सव के दौरान पंडाल में रोजाना धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद भी वितरित किया जा रहा है।
बच्चों और युवाओं में दिखा उत्साह

फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान पंडाल में बच्चों और युवाओं की अच्छी मौजूदगी रही। धार्मिक विषय पर आधारित फिल्म को सामूहिक रूप से देखने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक लोग जुड़े रहे।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137
