
रतलाम, 25 सितंबर 2026।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स, रतलाम इकाई की बैठक में बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल एवं प्रदर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि तीनों दिवस रतलाम शहर में निर्धारित बैंक शाखाओं के समक्ष शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन एवं नारेबाजी की जाएगी। प्रदर्शन के माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र की मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग की जाएगी।
📍 रतलाम में प्रदर्शन का कार्यक्रम
🔴 28 सितंबर 2026
स्थान: केनरा बैंक, स्टेशन रोड शाखा
समय: प्रातः 10:00 बजे
🔴 29 सितंबर 2026
स्थान: बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉलेज रोड शाखा
समय: प्रातः 10:00 बजे
🔴 30 सितंबर 2026
स्थान: बैंक ऑफ बड़ौदा, अलकापुरी शाखा
समय: प्रातः 10:00 बजे
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स द्वारा आहूत इस कार्यक्रम के तहत बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन में शामिल होंगे।
👥 बैठक में उपस्थित
- विजय कुमार सोनी
- नरेंद्र सोलंकी
- एन. के. जोशी
- प्रकाश अग्रवाल
- कल्पेश बैरागी
- योगेश कोकरा
- सौरभ सिंघल
- राहुल खोईवाल
- नवीन मोरला
जारीकर्ता:
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स
रतलाम इकाई
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137
