
रतलाम, 22 सितम्बर 2026। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत 22 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे ग्राम पंचायत सेजावता, जनपद पंचायत रतलाम में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत रतलाम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली जैन की गरिमामयी उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान चयनित स्वच्छता स्थल पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। इसके साथ ही एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण किया गया। ग्रामीणों को गांव को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने तथा गीले एवं सूखे कचरे के उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से स्वच्छता गतिविधियों को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे नियमित जनभागीदारी की गतिविधि बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण में प्रत्येक ग्रामीण की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्री मनीष भंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रतलाम, एसबीएम जिला नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत के एई, उपयंत्री श्री नीरज पांचाल, एसबीएम ब्लॉक नोडल अधिकारी श्री प्रकाश मैड़ा, सेक्टर प्रभारी श्री सुशील आर्य, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री जीवन सिंह देवड़ा, सरपंच श्री गोपाल डाबी, उपसरपंच श्री गणेश मालवीय, सचिव श्री रणजीत मालवीय, सहायक सचिव श्री जितेंद्र मालवीय, पंच श्री जितेंद्र सिंह, श्री चरण सिंह पवार, श्री नंदकिशोर उपाध्याय, श्री रामेश्वर धाकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चौकीदार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
“स्वच्छ गांव—स्वस्थ गांव” का लिया संकल्प
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने “स्वच्छ गांव—स्वस्थ गांव” के संकल्प के साथ नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137
