रतलाम पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जावरा क्षेत्र से 100 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद एवं ढोढर चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध एमडी ड्रग्स लेकर ढोढर क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद तहसील कार्यालय के सामने मोरिया रोड पर घेराबंदी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने वसीम उर्फ बना (30 वर्ष), निवासी जनता कॉलोनी, जावरा को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
मुख्य आरोपी की निशानदेही पर दूसरा आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मोहम्मद शमी (29 वर्ष), निवासी महावीर कॉलोनी, जावरा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
जब्त सामग्री
- 100 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स
- अनुमानित कीमत: ₹10 लाख
- घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम, आरक्षक नरेंद्र सिंह जगावत, आरक्षक शोभाराम शर्मा तथा सैनिक जितेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधियों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
📢 हमारे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़ें:
📞 खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:
9977238238, 9977290137
